समस्तीपुर: सिंघिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार
समस्तीपुर (बिहार): जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिंघिया थाना क्षेत्र के सलहा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को देशी कट्टा के साथ धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सलहा गांव निवासी दिलीप यादव के पुत्र सचिन यादव और सतो साहू के पुत्र राजेश साहू के रूप में की गई है।
थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार की रात गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सूचना सही पाई गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।






Total Users : 10078611
Views Today : 1052