Explore

Search

April 1, 2026 4:33 pm

सिंघिया में पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 चेकिंग के दौरान 2 युवक गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

सिंघिया में वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुशेपुर स्कूल के पास चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने संतोष पासवान (ग्राम मुशेपुर) और अभिताभ बच्चन पासवान (ग्राम जिबुढ़िहुली) को संदिग्ध स्थिति में रोका। तलाशी के दौरान संतोष पासवान के पास से पिस्टल की मैगजीन में लोड एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं, अभिताभ के पास से एक पिस्टल, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!