बिहार में बीपीएससी के माध्यम से 46,000 शिक्षकों की भर्ती की तैयारी
पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े 46,000 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी तेज़ हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन रिक्तियों की जानकारी बीपीएससी को भेज दी है। विभाग के अनुसार, रिक्तियों का वर्गीकरण कर बीपीएससी फरवरी के अंतिम सप्ताह में भर्ती प्रक्रिया की अधिसूचना जारी करेगा।
विभागवार रिक्तियां:
शिक्षा विभाग: 44,500 पद (1 से 12वीं कक्षा तक)
पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं एससी/एसटी कल्याण विभाग: 1,200 पद (प्रधानाध्यापक और 6 से 12वीं तक शिक्षक)
कक्षा-वार अनुमानित रिक्तियां:
कक्षा 1 से 5: लगभग 10,500 पद
कक्षा 6 से 8: लगभग 9,000 पद
कक्षा 9 से 10: लगभग 12,000 पद
कक्षा 11 से 12: लगभग 13,000 पद
सरकार की इस पहल से सरकारी स्कूलों में खाली पड़े शिक्षक पद भरने में मदद मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।






Total Users : 10058285
Views Today : 441