Explore

Search

March 31, 2026 4:28 am

ब्रेकिंग न्यूज :सिंघिया में साइबर ठगी का मामला, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

ब्रेकिंग न्यूज :सिंघिया में साइबर ठगी का मामला, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच सिंघिया थाना क्षेत्र से ठगी का एक नया मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए आवेदन में बताया गया है कि राजेश कुमार रौशन पिता– रामचंद्र यादव ग्राम जहांगीरपुर, थाना सिंघिया, जिला समस्तीपुर के निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 6 फरवरी 2026 को लगभग 1:00 बजे अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर मोबाइल नंबर हैक कर लिया पीड़ित के अनुसार, साइबर अपराधियों ने बहाने से उनके मोबाइल से दूसरे लोगों से पैसे भेजने को कहा और ठगी करने का प्रयास किया। मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने थाना से जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना स्तर पर साइबर ठगी से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!