Explore

Search

April 1, 2026 6:23 am

दरभंगा से ब्रेकिंग न्यूज : देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा से ब्रेकिंग न्यूज : देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 13 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर भालपट्टी थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव स्थित कन्या उच्च विद्यालय के पास छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू चौधरी (पिता–राजा बहादुर चौधरी, निवासी दुलारपुर, थाना भालपट्टी, जिला दरभंगा) तथा प्रियदर्शी विकास (पिता–रामबाबू सिंह, निवासी मोक्करमपुर, थाना जंकी, जिला मधुबनी) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दरभंगा पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!