सिंघिया थाना में नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज, नामजद आरोपी फरार
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा सिंघिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
शिकायत के अनुसार अपहरण के इस मामले में बिशुनपुर डीहा गांव निवासी आनंद पंडित को नामजद आरोपी बनाया गया है। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद गांव में पंचायत भी हुई थी, जहां आरोपी के माता-पिता ने बच्ची को सुरक्षित वापस करने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद वे दोनों घर छोड़कर फरार हो गए।
मामले को लेकर सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






Total Users : 10071992
Views Today : 1609