Explore

Search

March 31, 2026 4:56 pm

सिद्धार्थ क्षत्रिय को जिला ग्रामीण अध्यक्ष बनाये जाने पर कॉंग्रेस नेताओं ने दिया बधाई*

*सिद्धार्थ क्षत्रिय को जिला ग्रामीण अध्यक्ष बनाये जाने पर कॉंग्रेस नेताओं ने दिया बधाई*

वरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार सिंह 

समस्तीपुर। प्रदेश राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जुझारू एवं संघर्षशील नेता सिद्धार्थ क्षत्रीय को समस्तीपुर जिले के ग्रामीण अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी नेताओं एवं प्रबुद्ध लोगों ने बधाई दिया है। बधाई देने वाले नेताओं ने प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा है कि सिद्धार्थ जैसे संघर्ष शील नेता ही पार्टी को नया आयाम प्रदान करेगा। सिद्धार्थ क्षत्रिय का समस्तीपुर जिले के सिंधिया, हसनपुर, रोसड़ा, शिवाजी नगर, मोहिउद्दीन नगर, मोहनपुर, मोरबा एवं समस्तीपुर सदर प्रखंड में अपना प्रभाव हैं। जबकि पटोरी, ताजपुर, सरायरंजन, कल्याणपुर, पूसा, वारिसनगर, खानपुर, विद्यापति नगर, दलसिंगसराय, उजियारपुर, विभुतीपुर एवं, बिथान के लोगों में भी सिद्धार्थ के संघर्षो की कहानी से अवगत हैं। सिद्धार्थ छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रख संघर्ष के राह पर चल कर इस मुकाम पर पहुंचे हैं। सिद्धार्थ क्षत्रिय को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता महेंद्र यादव, मुरारी प्रसाद चौधरी, हसनपुर प्रखण्ड कॉग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पासवान, ब्रजेश यादव, मिथिलेश पोद्दार, नीरज कुमार राय, सुभाष सिंह डॉक्टर समोली झा अंजनी मिश्र ,प्रोफेसर जवाहर प्रसाद सिंह आदि ने हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!