सिंघिया में एनडीए में दरार! लोजपा (आर) कार्यकर्ता कर सकते बगावत

समस्तीपुर।
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में एनडीए गठबंधन के अंदर घमासान मच गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त असंतोष देखा जा रहा है।
इसको लेकर लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष सुशील झा की अध्यक्षता में रोसड़ा विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि रोसड़ा विधानसभा के भाजपा के निवर्तमान विधायक वीरेंद्र कुमार, जो इस बार फिर से एनडीए गठबंधन से भाजपा उम्मीदवार हैं, उनके व्यवहार और कार्यशैली से लोजपा (आर) के कार्यकर्ता नाराज़ हैं।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे और लोजपा (आर) के कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो गंभीर राजनीतिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।






Total Users : 10074005
Views Today : 992