Explore

Search

March 10, 2026 8:10 pm

समस्तीपुर के सिंघिया राजघाट में श्रीराम कथा महायज्ञ सम्पन्न, अनुष्का पाठक का प्रवचन सुनने उमड़ी भीड़

समस्तीपुर के सिंघिया राजघाट में श्रीराम कथा महायज्ञ सम्पन्न, अनुष्का पाठक का प्रवचन सुनने उमड़ी भीड़

 

बाल कथा वाचिका अनुष्का पाठक ने श्रीराम कथा महायज्ञ में किया प्रवचन, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

समस्तीपुर: जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल-2 पंचायत के राजघाट में आयोजित श्रीराम कथा महायज्ञ मंगलवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर देश की प्रसिद्ध बाल कथा वाचिका अनुष्का पाठक, जिन्हें पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है, ने भगवान श्रीराम और माता सीता के जीवन पर विशेष प्रवचन दिया।
कथा वाचन के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को मर्यादा, धर्म और आदर्श जीवन के महत्व के बारे में बताया। उनके प्रवचन को सुनने के लिए आसपास के गांवों के अलावे दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुखिया पति मनोज यादव, सरपंच पति अमरजीत यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि अरविंद यादव, मोहन यादव, ब्रह्मदेव यादव, राजेश यादव, समिति पति छोटे पासवान, बाल्मीकि पासवान, सुशील यादव और रामसेवक मुखिया समेत अन्य लोग शामिल थे।

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

कथा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और आध्यात्मिक माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और कथा का लाभ उठाया।

निष्कर्ष:

राजघाट में आयोजित श्रीराम कथा महायज्ञ के सफल समापन के साथ ही श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!