Explore

Search

March 12, 2026 6:49 am

सिंघिया में चाय चौपाल: तेजस्वी को सीएम बनाने की उठी मांग

सिंघिया में चाय चौपाल: तेजस्वी को सीएम बनाने की उठी मांग

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत, जो रोसड़ा और हसनपुर दो विधानसभा क्षेत्रों में बंटा हुआ है, वहां के ग्रामीणों ने एक चाय दुकान पर चौपाल लगाकर प्रदेश की राजनीति पर मंथन किया।

चाय की चुस्की लेते हुए यादव, मुस्लिम, साहू, कमती समेत विभिन्न वर्गों के लोग एकमत दिखाई दिए कि इस बार बिहार में बदलाव की जरूरत है। उनका कहना था कि बेरोजगारी, महंगाई और अफसरशाही से गरीब वर्ग परेशान है। जनता न तो नीतीश कुमार, न जन सुराज के प्रशांत किशोर और न ही चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी पहली और आखिरी पसंद केवल राजद नेता तेजस्वी यादव ही हैं।

चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने खरहैया ग्राम के एक भ्रष्ट इंजीनियर पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया गया कि उसने सड़क निर्माण का पैसा लूटकर लाखों रुपये बर्बाद कर दिए, जबकि गरीब लोग बदहाली में जी रहे हैं।

आंगनवाड़ी सेविकाओं के मुद्दे पर भी चौपाल में तीखी आलोचना हुई। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार विभिन्न विभागों का काम आंगनवाड़ी सेविकाओं से तो करवाती है, लेकिन उनके मानदेय में वृद्धि नहीं करती और उनके साथ सौतेलापन का व्यवहार किया जाता है। उनका आरोप था कि चाहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हों या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों ही महिला सशक्तिकरण की बातें केवल दिखावे के लिए करते हैं, जबकि आंगनवाड़ी सेविकाओं की दुर्दशा इसका असली आईना है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!