Explore

Search

February 14, 2026 7:11 am

भारत बंद के समर्थन में सिंघिया में चक्का जाम, महागठबंधन कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

भारत बंद के समर्थन में सिंघिया में चक्का जाम, महागठबंधन कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र स्थित सुभाष चौक पर भारत बंद के समर्थन में मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया गया। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कुशेश्वरस्थान–लहेरियासराय मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर बंद को सफल बनाने का दावा किया।
मौके पर सीपीआई(एम) के संजीव कुमार शंभू ,माले के रामचंद्र प्रधान, राजद के रामनंदन पासवान, कांग्रेस के डॉ. समोली झा सहित कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि किसानों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों, महिलाओं से जुड़े मुद्दों सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर यह जनआंदोलन किया गया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इन मुद्दों पर शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!