Explore

Search

March 25, 2026 9:33 pm

सिंघिया थाना में अवैध शराब का विनष्टीकरण, डीएम के निर्देश पर कार्रवाई

सिंघिया थाना में अवैध शराब का विनष्टीकरण, डीएम के निर्देश पर कार्रवाई

 

समस्तीपुर (बिहार): जिले के सिंघिया थाना परिसर में बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त की गई विदेशी एवं देशी चुलहाई शराब का विनष्टीकरण किया गया।
यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता और प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड दंडाधिकारी विवेक रंजन की संयुक्त अध्यक्षता में की गई।
बताया गया कि यह कार्रवाई समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर की गई, जिसके तहत विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को नष्ट किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार सरकार के मद्य निषेध कानून का पालन करें और अवैध शराब के कारोबार से दूर रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अवैध शराब के मामले में पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार, ग्रामीण चौकीदार रामचंद्र पासवान, पिंटू कुमार समेत कई कर्मी मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!