Explore

Search

March 30, 2026 4:48 am

डीआईजी मिथिला क्षेत्र दरभंगा ने सुनी जन शिकायतें, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

डीआईजी मिथिला क्षेत्र दरभंगा ने सुनी जन शिकायतें, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

दरभंगा। आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा के मनोज कुमार तिवारी द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जन शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें डीआईजी के समक्ष रखीं।
जन सुनवाई के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दें।
जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और फरियादियों ने अपनी बात सीधे उच्च अधिकारी तक पहुंचने पर संतोष व्यक्त किया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!