Explore

Search

March 9, 2026 11:36 pm

डीआईजी मिथिला क्षेत्र ने की जन शिकायतों की सुनवाई

डीआईजी मिथिला क्षेत्र ने की जन शिकायतों की सुनवाई

लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

दरभंगा में 09 मार्च 2026 को पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) मिथिला क्षेत्र के मनोज कुमार तिवारी द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जन शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें डीआईजी के समक्ष रखीं।
डीआईजी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि मामलों की जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समय पर निराकरण करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुनवाई के दौरान कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि कुछ मामलों में विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखें, ताकि लोगों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!