Explore

Search

February 13, 2026 3:42 am

वैशाली में GIS आधारित प्रॉपर्टी सर्वे की समीक्षा, डीएम वर्षा सिंह ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश

वैशाली में GIS आधारित प्रॉपर्टी सर्वे की समीक्षा, डीएम वर्षा सिंह ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश

वैशाली जिले के नगर निकायों में संचालित GIS आधारित मैप प्रॉपर्टी सर्वे कार्य की प्रगति को लेकर गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने की।
बैठक में हाजीपुर, लालगंज, महनार, महुआ, गोरौल, जंदाहा एवं पातेपुर नगर निकायों में चल रहे सर्वे कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान नगर कार्यपालक पदाधिकारियों और सहायक नगर योजना पर्यवेक्षकों से कार्य प्रगति की जानकारी ली गई। सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक ने बताया कि संबंधित एजेंसियों द्वारा अपेक्षित गति से कार्य नहीं किया जा रहा है।
इस पर जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यरत एजेंसियों के प्रतिनिधियों को कार्य में तेजी लाने तथा विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा के भीतर सर्वे पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।
गौरतलब है कि नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार की ओर से कराए जा रहे इस सर्वे कार्य के पूर्ण होने पर पूरे नगर क्षेत्र का GIS मैपिंग तैयार हो सकेगा। इससे नगर निकायों के राजस्व संग्रहण में वृद्धि होगी और शहरी प्रशासन को अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!