Explore

Search

February 13, 2026 3:43 am

सिवान: गोरियाकोठी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के नए भवन हेतु जमीन चयनित, जर्जर भवन हटाने का डीएम का निर्देश

सिवान: गोरियाकोठी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के नए भवन हेतु जमीन चयनित, जर्जर भवन हटाने का डीएम का निर्देश

सिवान जिले के गोरियाकोठी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के लिए नए आधुनिक भवन निर्माण की दिशा में प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने चयनित भूमि का निरीक्षण कर जर्जर भवनों को तत्काल हटाकर निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है।

पूरी खबर

जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने गोरियाकोठी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित परिसर में मौजूद जर्जर एवं अनुपयोगी भवनों को अविलंब हटाया जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के शीघ्र शुरू कराया जा सके।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि नया भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे प्रखंड एवं अंचल कार्यालय आने वाले आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
प्रशासन की इस पहल से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि नए भवन के निर्माण से सरकारी कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी तथा जनता को एक ही परिसर में सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध होंगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!