Explore

Search

March 31, 2026 4:26 am

बिहार में सरकारी नौकरी 2026

 

बिहार में सरकारी नौकरी 2026

BPSC में ऑडिटर के 102 पदों पर बहाली, आवेदन प्रक्रिया शुरू

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग के अंतर्गत अंकेक्षण (ऑडिटर) के कुल 102 पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना सुनिश्चित करें।
उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं तथा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बहाली से पंचायती राज विभाग में वित्तीय अंकेक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में अवश्य जांच लें, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!