Explore

Search

February 12, 2026 3:50 am

दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का शानदार आगाज, लीग मैच में मध्यप्रदेश ने बिहार टीम को 10 रन से किया पराजित*

*दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का शानदार आगाज, लीग मैच में मध्यप्रदेश ने बिहार टीम को 10 रन से किया पराजित*

पटना। राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में बिहार बनाम मध्य प्रदेश के बीच पहला लीग मैच शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार स्पोर्ट्स विश्वविधालय राजगीर के कुलपति शिशिर सिन्हा, आईजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल, रंजीत शंकर प्रसाद प्रभारी विधि प्रकोष्ठ गृह विभाग बिहार सरकार, जयंतकांत जी उप महानिरीक्षक CID, मनोज कुमार उप महानिरीक्षक होम गार्ड एवं अग्निशमन सेवाएं बिहार, बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार, आयोजन सचिव डॉ. प्रभात चंद्रा आदि ने सर्वप्रथम खिलाडियों से परिचय लेकर किया। साथ ही आगत अतिथि बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर शुरुआत किया। इस दौरान टॉस बिहार टीम ने जीता, लेकिन बिहार टीम के कप्तान धर्मेंद्र कुमार ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश की टीम ने 186 रन बनाये जिसके जबाब में बिहार की टीम ने 176 रन बनाये, जिसमें बिहार की टीम 10 रन से पराजित हो गई। मध्य प्रदेश टीम की और से मैदान पर उतरे अंकित सिंह बघेल ने 35 बॉल पर धुंआधार 7 चौका, दो छक्के की मदद से 56 रन बनाये। वही, मिथिलेश सिंह ने 32 बॉल पर 47 रन बनाया। जबकि वेदांत गुप्ता ने 24 बॉल पर 26 रन बनाया सहित अन्य साथी खिलाड़ियों के सहयोग से मध्यप्रदेश की टीम ने 186 रन बनाया। जिसका जवाबी पारी खेलते हुए बिहार टीम के खिलाड़ी आनंद पांडे ने 30 बॉल पर 47 रन बनाया। कैलाश प्रसाद 34 बॉल पर 53 रन, अजय कुमार ने 4 बॉल पर 11 रन के अलावा अन्य साथी खिलाड़ियों ने स्कोर का पीछे करते हुए 176 रन ही बना पाए जिस कारण बिहार की टीम 10 रन से पराजित हो गया। गेंदबाजी मे बेहतर प्रदर्शन मध्य प्रदेश के अंकित बघेल 4 ओवर मे 25 रन देकर तीन विकेट लिए. लक्की 4 ओवर मे 23 रन देकर एक विकेट लिए. जबकि बिहार टीम मे गेंदबाजी मे चंदन कुमार 3 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए, अजय कुमार 4 ओवर 31 रन एक विकेट लिए। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम के अंकित सिंह बघेल को मैंन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
इस प्रतियोगिता में स्व. तारानाथ मिश्रा के नाम पर हर मैच के मेन ऑफ मैच को चांदी की मूर्ति दी गई, सभी मैच में दी जाएगी. जबकि craftsman क्रिकेट के फाउंडर आदित्य शर्मा की और से विजेता एवं उप विजेता टीम को बल्ला दिया जाएगा.
जबकि दूसरा लीग मैच मध्यप्रदेश बनाम जम्मू कश्मीर टीम के बीच मैच खेला गया. जिसमें जम्मू कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. समय को देखते हुए निर्णायक मंडल ने 15 – 15 ओवर का मैच रखा. समाचार लिखे जाने तक 9 ओवर में 113 रन बनाये, एक विकेट के नुकसान पर मैच जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!