*हसनपुर डीपीएस के शिक्षक पुत्री सान्वी सुमन ने इंटरमीडिएट में 329 अंक लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर क्षेत्र वासियों को किया गौरवान्वित*
संजय भारती
समस्तीपुर। हसनपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिक्षक सतीश कुमार सुमन एवं गृहणी सोनी कुमारी की पुत्री बिथान प्रखंड अन्तर्गत +2 उच्च विद्यालय सखवा की विज्ञान संकाय की छात्रा सान्वी सुमन ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 329 अंक लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर क्षेत्र वासियों को गौरवान्वित किया। सान्वी अपने सफलता का श्रेय-माता-पिता, विद्यालय प्रधानाध्यापक कामेश्वर प्रसाद यादव, विज्ञान शिक्षक राजीव रंजन सर और अपने चाचा शिक्षक सह शिक्षक संगठन के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार रमण को दी जिनके मार्गदर्शन में सफलता प्राप्त की। हसनपुर डीपीएस के चेयरमैन संजय गुप्ता ने इंटरमीडिएट में सान्वी सुमन की सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।






Total Users : 10077935
Views Today : 38