P News की खबर का असर: गुमशुदा महिला इंजला देवी सकुशल मिली, परिवार में खुशी
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत विष्णुपुर डीहा गांव से लापता हुई महिला इंजला देवी का मामला अब सुखद और सतह तक पहुंच गया है। P News पर गुमशुदगी की खबर प्रकाशित होने के बाद लोगों की सजगता से महिला का पता चल सका।
खबर में जारी किए गए संपर्क नंबर पर मुकेश जी को कई लोगों ने सूचना दी, जिसके आधार पर महिला को सुरक्षित रूप से बेगूसराय से बरामद कर लिया गया। इसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें सकुशल घर लाया गया।
महिला के सुरक्षित मिलने से परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली है और P News के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं इस घटना ने यह साबित कर दिया कि मीडिया और आम जनता की सक्रियता से ऐसे मामलों में सकारात्मक परिणाम संभव है।
Author: K k sanjay
Post Views: 156






Total Users : 10076672
Views Today : 862