Explore

Search

April 5, 2026 2:28 pm

भोजपुर में अपराधियों का तांडव: पूर्व मुखिया के बेटे को घेरकर मारी 5 गोली, मौके पर मौत

भोजपुर में अपराधियों का तांडव: पूर्व मुखिया के बेटे को घेरकर मारी 5 गोली, मौके पर मौत

भोजपुर: भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। गड़हनी थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया के बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

नहर किनारे घेरकर बरसाई गोलियां
मिली जानकारी के अनुसार, बनकट गांव के पास नहर किनारे शनिवार को अपराधियों ने पूर्व मुखिया के पुत्र रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह (45 वर्ष) को घेर लिया। वह अपनी पत्नी को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे, तभी तीन बाइक पर सवार करीब 9 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने करीब से 5 गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दिव्यांग थे मृतक
मृतक रितेश सिंह गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव के निवासी थे और पैर से दिव्यांग बताए जा रहे हैं। उनकी मां प्रेमा देवी अगिआंव पंचायत की पूर्व मुखिया रह चुकी हैं।

मौके से 5 खोखा बरामद
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से 5 खोखा बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुराने विवाद में हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले साल हुए ट्रिपल मर्डर के प्रतिशोध में इस हत्या को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

9 नामजद, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि 2 संदिग्धों को चिन्हित किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

सड़क जाम, लोगों का हंगामा
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के समझाने के बाद किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!