Explore

Search

March 30, 2026 4:51 am

मनेर के बीडीएम पब्लिक स्कूल में नगर पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को किया जागरूक, ड्रग व साइबर सुरक्षा पर दिया विशेष संदेश

मनेर के बीडीएम पब्लिक स्कूल में नगर पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को किया जागरूक, ड्रग व साइबर सुरक्षा पर दिया विशेष संदेश

पटना। आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना के भानुप्रताप सिंह ने मनेर थाना क्षेत्र स्थित बीडीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने ड्रग अवेयरनेस, साइबर अवेयरनेस, अभया ब्रिगेड की भूमिका तथा कम्युनिटी पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
अपने संबोधन में नगर पुलिस अधीक्षक ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए छात्रों से ऐसे किसी भी प्रलोभन से दूर रहने की अपील की। उन्होंने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ऑनलाइन सुरक्षा उपायों, सुरक्षित पासवर्ड के उपयोग, संदिग्ध लिंक से बचाव और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर विशेष जोर दिया।
इसके साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और अभया ब्रिगेड की भूमिका की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में छात्र-छात्राएं बिना संकोच पुलिस की सहायता लें। उन्होंने पुलिस–जन सहयोग को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए छात्रों को सतर्क, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जागरूकता कार्यक्रम को छात्रों ने उपयोगी बताते हुए पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की।बताते चले कि कुछ दिन पूर्व पी न्यूज के चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय ने न्यूज लगाकर पुलिस पदाधिकारी को आगाह करने का काम किया था कि नसा शराब को बंद करने में स्कूली छात्रों को जागरूक करने की आवश्यकता है जो आज देखने को मिला है जो काफी सराहनीय कार्य हुई

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!