Explore

Search

February 13, 2026 7:26 am

समस्तीपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला भी घायल; भीड़ की पिटाई से एक बदमाश की मौत

समस्तीपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला भी घायल; भीड़ की पिटाई से एक बदमाश की मौत

समस्तीपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। हमले में बीच-बचाव करने आई महिला भी गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पूरी खबर

गुरुवार देर रात दलसिंहसराय अनुमंडल रोड पर बाइक सवार दो अपराधियों ने गंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय पवन पासवान के पुत्र पप्पू पासवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने उसके सीने और पीठ में एक के बाद एक चार गोलियां मारीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
फायरिंग के दौरान पप्पू ने एक बदमाश को पकड़ लिया। इसी बीच पास में मिल चलाने वाली रेखा देवी (पत्नी रमेश पासवान) उसे बचाने दौड़ीं, तो बदमाश ने उन पर भी गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। दोनों घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पप्पू की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद भाग रहे बदमाशों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत बदमाश की पहचान सनी पासवान (गंज मोहल्ला निवासी) के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब तीन साल पहले भी पप्पू पासवान पर फायरिंग हुई थी और उसका मोहल्ले के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था।

पुलिस का बयान

दलसिंहसराय डीएसपी विवेक शर्मा ने बताया कि
पप्पू पासवान और बीच-बचाव करने आई महिला को गोली लगी है।
एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर पीटा, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!