Explore

Search

February 11, 2026 3:44 am

समस्तीपुर में मनरेगा योजना में पोर्टल पर गलत फोटो अपलोड करने पर दो सुपरवाइजर बर्खास्त

समस्तीपुर में मनरेगा योजना में पोर्टल पर गलत फोटो अपलोड करने पर दो सुपरवाइजर बर्खास्त

समस्तीपुर में डीआरडीए में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जी राम जी योजना, एनएमएसएस पोर्टल एवं स्कूलों में मिलने वाली छात्रवृत्ति के बारे में बताया।

वीबी जी राम जी योजना में मुख्य रूप से चार योजना को लाग किया गया है। इसमें जल
सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाइमेट रेजिलैन्स पर जोर दिया गया है। उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना में प्रत्येक जॉब कार्डधारी परिवार को 125 दिन का कार्य देने का अधिकार दिया गया है। काम अगर नहीं मिलता है तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज सरकार बुआई और कटाई के चरम मौसम को ध्यान में रखते हुए भी प्रतिवर्ष 60 दिनों की अवधि के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

शिक्षा विभाग की समीक्षा की गई, जिसमें मुख्य रूप से छात्रवृत्ति की समीक्षा की गई। कुल चार योजना के अनुसार 90,686 आवेदन आया था। जिसमें 41,834 आवेदन त्रुटि पूर्ण पाए गए। मेरे द्वारा 7,837 आवेदनों को ओके करते हुए स्टेट को भुगतान के लिए भेज दिया गया। हम लोगों के द्वारा पिछले समय 34,229
अनुमोदन किया गया था। इस प्रकार कुल आवेदन भुगतान के लिए 42,066 आवेदन स्वीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि हम लोग साप्ताहिक बैठक करते रहेंगे, ताकि छात्रवृत्ति से लंबित मामला कोई ना रहे। त्रुटि पूर्ण आवेदन को सही करने करने के लिए 14, 15, 16 फरवरी को सभी विद्यालय में कैंप लगाया जाएगा। इसमें देखेंगे जो भी आवेदन में गड़बड़ी होगी, उन्हें सुधार किया जाएगा। ताकि छात्रवृत्ति बच्चों को दे सके। डीडीसी ने बताया कि हम उन बच्चों से आग्रह करेंगे की, जिन्होंने त्रुटि पूर्ण आवेदन दिया है, कैंप में जाकर के सही करवा ले। ताकि अगली बैठक में छात्रवृत्ति उन्हें मिल सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!