Explore

Search

July 29, 2026 1:22 am

सिंघिया बीडीओ की पहल पर वारी पंचायत का धरना समाप्त, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

सिंघिया बीडीओ की पहल पर वारी पंचायत का धरना समाप्त, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड मुख्यालय पर वारी पंचायत के दलित एवं महादलित समुदाय द्वारा दिया जा रहा धरना प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन की पहल पर समाप्त हो गया।
धरनार्थियों का आरोप था कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में पंचायत सेवक द्वारा योग्य लाभुकों का नाम छोड़ दिया गया है तथा अवैध वसूली की गई। इसी मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ विवेक रंजन ने धरनास्थल पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा जांचोपरांत दोषियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बीडीओ के आश्वासन के बाद धरनार्थियों ने प्रशासन पर भरोसा जताते हुए अपना धरना कार्यक्रम समाप्त कर दिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!