समस्तीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1708 लीटर विदेशी शराब बरामद; पिकअप वाहन जब्त
बिहार के समस्तीपुर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कल्याणपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पिकअप वाहन से 1708 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर सत्यापन किया गया तो पिकअप गाड़ी में 1708लीटर शराब मिला है उक्त मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में कल्याणपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत, पु०अ०नि० कृष्णा शर्मा और कल्याणपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
पुलिस की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Author: K k sanjay
Post Views: 60

Total Users : 10295666
Views Today : 4520