दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा की जीत पर सिंघिया में राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अनिल कुमार झा के निर्वाचित होने पर सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।
बताया जाता है कि इस खुशी में प्रखंड क्षेत्र के कोल्हुआघाट वाटरवेज चौक और सिंघिया में भी आतिशबाजी की गई। राजद कार्यकर्ताओं ने अनिल कुमार झा की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें तथा सभी मतदाताओं को बधाई दी।
इस कार्यक्रम में राजद प्रखंड अध्यक्ष रामानंद पासवान, ब्रजेश कुमार, आलोक कुमार सिंह, राजेश यादव, अमरजीत यादव समेत कई राजद कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर अपनी खुशी साझा की और जीत की बधाई दी।

Total Users : 10295666
Views Today : 4520