Explore

Search

April 2, 2026 9:28 pm

शिवाजीनगर में 126 गरीबों का नाम आवास सूची से गायब, मुखिया ने BDO को सौंपा ज्ञापन

आवास सूची से 126 लाभार्थियों के नाम गायब, मुखिया ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रहटौली पंचायत में आवास योजना के लाभार्थियों की सूची से बड़ी संख्या में आवास योजना के जरुरतमंदों का नाम गायब होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पंचायत के मुखिया प्रेम कुमार सहनी ने बीडीओ आलोक कुमार सिंह को लिखित ज्ञापन सौंपकर इसके लिए जिम्मेदार कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मुखिया द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि पिछले वर्ष पंचायत में आवास सहायक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची बनाने के लिए सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान पंचायत के सभी जरूरतमंद परिवारों का सत्यापन भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद करीब 126 पात्र लाभार्थियों का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया। आवेदन में मुखिया ने उल्लेख किया है कि जब इस संबंध में आवास सहायक हरितोष ठाकुर से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि छूटे हुए लाभार्थियों का नाम अगले डाटा में जोड़ा जाएगा। हालांकि एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक छूटे हुए लाभार्थियों का नाम किसी भी सूची में शामिल नहीं किए गया है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में मुखिया ने मणिकांत कुमार, सरिता कुमारी, रमाकांत मंडल, गुड्डू कुमार, कृष्ण कुमार सहित कई अन्य लाभार्थियों का उदाहरण देते हुए कहा कि ये सभी लोग योजना के पात्र हैं, लेकिन उन्हें अब तक लाभ से वंचित रखा गया है। उन्होंने बीडीओ से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी छूटे हुए लाभार्थियों का नाम आवास सूची में जोड़ने की दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह समस्या केवल रहटौली पंचायत तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी इसी प्रकार की शिकायतें सामने आ रही हैं। कई पंचायतों में सर्वे के बावजूद पात्र लोगों का नाम सूची में नहीं आ पाने से योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मुखिया जी के द्वारा एक आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा कि सर्वे किया गया था नाम जोड़ा गया था लेकिन बाद में उसका सत्यापन हुआ उसमें कुछ लोगों का नाम नहीं था। यह समस्या कई जगह से आई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर विभाग के दिशा निर्देश के अनुस्वार कार्य किया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!