Explore

Search

March 10, 2026 4:04 pm

नेपाल से पकड़ा गया भारत का सबसे बड़ा अवैध आर्म्स सप्लायर

नेपाल से पकड़ा गया भारत का सबसे बड़ा अवैध आर्म्स सप्लायर

भारत का सबसे कुख्यात अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता शेख सलीम उर्फ ‘सलीम पिस्टल’ को नेपाल में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार सलीम पिस्तौल को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया.

अधिकारियों के अनुसार सलीम पिस्टल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है. सलीम कई सालों से पाकिस्तान से भारत में अत्याधुनिक हथियारों की आपूर्ति कर रहा था.

जांच एजेसियों की छानबीन में उसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने के तथ्य सामने आए. यही नहीं दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी से कनेक्शन होने के सबूत मिले हैं. सलीम पिस्टल लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा जैसे बड़े गैंगस्टरों को हथियारों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता था. पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में भी उसका नाम सामने आया था.
उसे 2018 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में वह विदेश भागने में कामयाब रहा. हाल ही में खुफिया जानकारी से पता चला कि वह नेपाल में छिपा हुआ है. इस सूचना के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसका पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली के सीलमपुर निवासी सलीम का नाम पहले बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में सामने आया था.

उसका नेटवर्क भारत और पाकिस्तान तक फैला हुआ है. पुलिस के अनुसार दिल्ली के जाफराबाद निवासी शेख सलीम ने आठवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्कूल छोड़ दिया था और शुरुआत में ड्राइवर का काम करता था. सलीम का आपराधिक ग्राफ दशकों पुराना है.

इसकी शुरुआत 2000 में वाहन चोरी से हुई थी, जब उसने अपने साथी मुकेश गुप्ता उर्फ काका के साथ मिलकर कई वाहन चुराए थे. सलीम को 25 मई 2000 को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!