Explore

Search

March 31, 2026 4:30 am

दरभंगा में सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियम पालन और अपराध नियंत्रण पर पुलिस का जोर

दरभंगा में सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियम पालन और अपराध नियंत्रण पर पुलिस का जोर

दरभंगा जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक स्तर पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्ती के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा बढ़ाने, यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जांच के दौरान आवश्यक कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है।
दरभंगा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन जांच के दौरान सहयोग करें और नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनें। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से ही अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून-व्यवस्था संभव है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!