एल.एन. मिथिला विश्वविद्यालय ने सुरेंद्र को दिया पीएचडी की उपाधि
बिहार के दरभंगा जिले के
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा (Lalit Narayan Mithila University) ने सामाजिक विज्ञान संकाय के शोधार्थी सुरेंद्र प्रसाद को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रमाणपत्र के अनुसार, शोधार्थी ने सोशल साइंस संकाय में नवंबर 2024 में आयोजित पीएचडी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए बताया कि शोधार्थी को पॉलिटिकल साइंस (Political Science) विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपलब्धि न सिर्फ शोधार्थी के लिए विशेष है, बल्कि संकाय एवं विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है।
शैक्षणिक जगत में बढ़ी प्रतिष्ठा
एल.एन. मिथिला विश्वविद्यालय लंबे समय से शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए है। इस उपाधि वितरण से विश्वविद्यालय की शोध परंपरा और भी मजबूत हुई है।
संकाय के शिक्षकों ने शोधार्थी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, लगन और विषय के प्रति गहरी समझ का परिणाम है।
परिवार और गुरुजन में हर्ष
पीएचडी उपाधि मिलने की सूचना के बाद शोधार्थी के परिवार, मित्रों और गुरुजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। पॉलिटिकल साइंस में शोध पूरा करने के बाद अब उनके लिए शैक्षणिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में नए अवसर खुलेंगे।बताते चले कि सुरेंद्र प्रसाद रोसड़ा प्रखंड के मुरादपुर ग्राम के स्थाई निवासी है






Total Users : 10072087
Views Today : 701