मानसी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में जल निकासी की विकट समस्या – नागरिकों ने
जल्द नाला निर्माण की मांग की
बिहार के खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 18 में जल निकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बापू स्मारक विद्यालय, मध्य विद्यालय गुज्जू साह, व्यापार मंडल क्षेत्र और बम काली मंदिर सहित अन्य संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर भारी जल-जमाव की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण स्कूली छात्रों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या की मूल वजह एसएच-95 (पूर्व NH-95) के नीचे से गुजरने वाले पुराने नाले का बंद हो जाना है, जिसे सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार एजेंसी ने अवरुद्ध कर दिया। इससे जल निकासी की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
छात्र राजद नेता प्रिंस कुमार, वार्ड पार्षद रंजीत कुमार और स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत मानसी के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि एसएच-95 के नीचे से नाले की खुदाई कर इसे पुनः चालू किया जाए। उन्होंने बताया कि यदि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनता को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
यह मांग की जाती है कि जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग और राज्य सरकार अविलंब इस दिशा में कदम उठाएं और हजारों नागरिकों को राहत प्रदान करें।






Total Users : 10073001
Views Today : 1232