Explore

Search

March 12, 2026 5:13 am

रोसड़ा विधान सभा मे सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने पर बीडीओ समेत कई कर्मी को सम्मानित किया गया

रोसड़ा विधान सभा मे सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने पर बीडीओ समेत कई कर्मी को सम्मानित किया गया

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा सुरक्षित विधासनसभा क्षेत्र में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एवं बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफलतापूर्वक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। निर्वाची पदाधिकारी, 139 रोसड़ा (अ.जा.) सह-अनुमंडल पदाधिकारी, रोसड़ा द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई।

इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि चुनाव कार्य अत्यंत संवेदनशील, चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी से भरा होता है। इसके बावजूद सभी ने टीम भावना के साथ काम करते हुए पुनरीक्षण कार्य और आम निर्वाचन को सफल बनाया।

सम्मानित पदाधिकारी एवं कर्मी:

सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिंधिया — विवेक रंजन

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी — ललन कुमार सिंह

सेक्टर पदाधिकारी — विष्णुदेव बैठा

सेक्टर पदाधिकारी — रंजीत कुमार साहू

शिक्षक — मनोज कुमार साफी

शिक्षक — सुनित कुमार

इन सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया और मतदाता सूची पुनरीक्षण से लेकर चुनाव प्रक्रिया की सफलता तक उनके समर्पण की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि इसी तरह की प्रतिबद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत बनाती है। सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मियों ने भी प्रशासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

रोसड़ा प्रशासन की यह पहल न सिर्फ कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाती है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता को भी मजबूत करती है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!