Explore

Search

February 11, 2026 8:10 am

हसनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मनरेगा सभागार में पीo ओo संजय कुमार निराला की अध्यक्षता में बैठक

हसनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मनरेगा सभागार में पीo ओo संजय कुमार निराला की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया!जिसमें केंद्र प्रायोजित जी राम जी योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए रोड मैप बना कर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया! कार्यक्रम में उपस्थित रोजगार सेवकों , तकनीकी पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी के बीच समन्वय स्थापित कर जन कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाने की नीति निर्धारित हुआ!बैठक में पी ओ ने  विकासशील ग्रामीण योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ साथ रोजगारो के सृजन पर बल दिया गया! बैठक में जॉब कार्ड जारी करने, भुगतान समय पर  करने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से समन्वय, योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार एवं मीडिया कर्मियों से सहयोग प्राप्त कर कार्य क्रम को सफल बनाने पर बल दिया गया!कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में उमेश साह,सौरभ कुमार, राकेश कुमार, कैलाशपति यादव, सफा रहमानी समेत अन्य लोग उपस्थित थे!

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!