Explore

Search

February 14, 2026 7:11 am

बिरौल नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा देने की मांग, विधायक अतिरेक कुमार ने विधानसभा में रखा

बिरौल नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा देने की मांग, विधायक अतिरेक कुमार ने विधानसभा में रखा

दरभंगा/पटना। कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से विधायक अतिरेक कुमार ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए बिहार विधान सभा में गैर सरकारी संकल्प प्रस्तुत किया है। इस संकल्प के माध्यम से उन्होंने राज्य सरकार से बिरौल नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा देने की मांग की है।
विधायक द्वारा 10 फरवरी 2026 को भेजे गए पत्र में विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली के नियम 150 के अंतर्गत लोकमहत्व के इस विषय पर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। उनका कहना है कि बिरौल क्षेत्र की बढ़ती आबादी, शहरीकरण और आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए नगर परिषद का दर्जा दिया जाना आवश्यक है, जिससे विकास कार्यों को गति मिल सके।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि बिरौल नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा मिलता है तो क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य शहरी सुविधाओं का विस्तार तेजी से होगा और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
अब इस प्रस्ताव पर राज्य सरकार के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय विकास की दिशा में आगे की राह तय हो सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!