Explore

Search

March 12, 2026 8:02 pm

मोनालिसा भोसले ने फरमान खान से की शादी, ‘Love Jihad’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी

 

मोनालिसा भोसले ने फरमान खान से की शादी, ‘Love Jihad’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी

महाकुंभ 2025 मेले के दौरान सुर्खियों में छाई Monalisa Bhosle ने केरल के अरुमनूर श्री नैनार देव मंदिर में Farman Khan से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। शादी के बाद कपल को सोशल मीडिया और कई प्लेटफॉर्म पर ‘Love Jihad’ जैसी टिप्पणियों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
शादी के बाद मिली आलोचनाओं पर मोनालिसा और उनके पति ने अपनी चुप्पी तोड़ी। फरमान खान ने कहा कि लव जिहाद के आरोप पूरी तरह गलत हैं। मोनालिसा ने भी कहा कि उन्होंने सभी धर्मों का सम्मान करते हुए अपनी शादी हिंदू रीति-रिवाज से की और यह किसी धर्म विरोधी घटना नहीं है।
मोनालिसा ने बताया कि उनका परिवार शुरू में इस शादी के खिलाफ था। उनके माता-पिता चाह रहे थे कि उनका विवाह उनके बुआ के बेटे से हो, लेकिन मोनालिसा ने इसे अस्वीकार कर फरमान खान से शादी का फैसला लिया। शादी के बाद सुरक्षा की दृष्टि से मोनालिसा ने केरल पुलिस की मदद भी ली।
कपल की मुलाकात लगभग छह महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी, और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। मोनालिसा भोसले मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं जबकि फरमान खान महाराष्ट्र के निवासी हैं।
फिल्मी करियर की बात करें तो मोनालिसा पी. बिनु वर्गीस की फिल्म ‘नागम्मा’ से मलयाली सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इसके अलावा, वे सनोज मिश्रा की अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से बॉलीवुड में भी डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं। इंस्टाग्राम के जरिए वे अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं और विभिन्न ब्रांड्स के प्रचार में भी सक्रिय हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!