Explore

Search

March 20, 2026 9:30 pm

Nalanda BPRO Bribe Case: 12 हजार रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार | Bihar Vigilance Action 2026

नालंदा में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई: BPRO अनुष्का 12 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड में छापेमारी कर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) श्रीमती अनुष्का को 12,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई 20 मार्च 2026 को निगरानी थाना कांड संख्या 034/26 के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, परिवादी अजय कुमार (पिता- सुरेश प्रसाद सिंह, ग्राम खपुरा, थाना नगरनौसा) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि छठ घाट निर्माण में आपूर्ति की गई सामग्री के भुगतान के बदले आरोपी अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।
ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद पवन कुमार (पुलिस उपाधीक्षक) के नेतृत्व में एक विशेष धावादल का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को उनके कार्यालय कक्ष में ही 12,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई के तहत उन्हें माननीय विशेष निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2026 में यह भ्रष्टाचार के खिलाफ 34वां मामला दर्ज किया गया है, जिसमें यह 29वां ट्रैप केस है। अब तक कुल 23 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है और कुल 8,84,000 रुपये रिश्वत की राशि बरामद की गई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!