Explore

Search

April 1, 2026 6:21 am

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज जारी

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज जारी

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (संस्थागत प्रसव) के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी साझा की गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं—
माता का आधार कार्ड
माता एवं नवजात कन्या शिशु के साथ फोटो
माता की बैंक विवरणी (बैंक खाता बिहार राज्य का होना चाहिए)
राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जन्मी कन्या शिशु की संस्थान द्वारा जारी पंजीकरण संख्या
पूर्ण रूप से भरा हुआ शपथ पत्र
विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क करें। वहीं निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के लिए 102 पर कॉल किया जा सकता है।
सरकार का मानना है कि इस योजना से बेटियों के जन्म को बढ़ावा मिलेगा, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और संस्थागत प्रसव के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!