बिहार में जनस्वास्थ्य को नई दिशा: स्वास्थ्य विभाग और गेट्स फाउंडेशन के बीच सहयोग समझौता संपन्न
पटना: राज्य में जनस्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग एवं गेट्स फाउंडेशन के बीच सहयोग ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यक्रम पटना स्थित पुराने सचिवालय में माननीय उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया, जिसमें राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सशक्त, तकनीकी रूप से उन्नत और जनकेंद्रित बनाने पर विशेष चर्चा हुई।
बताया गया कि यह साझेदारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने तथा जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इससे आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद है।






Total Users : 10059322
Views Today : 203