Explore

Search

February 13, 2026 3:44 am

बिहार में औद्योगीकरण को नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘उद्योग वार्ता’ आयोजित

बिहार में औद्योगीकरण को नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘उद्योग वार्ता’ आयोजित

पटना: बिहार में निवेश और उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को और आसान बनाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में ‘उद्योग वार्ता’ का आयोजन किया गया। बैठक में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद कर राज्य में औद्योगिक माहौल को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उद्योग स्थापना में आ रही सभी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए, ताकि निवेशकों को अनुकूल वातावरण मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा कि राज्य सरकार बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बैठक में भुगतान से संबंधित लंबित मामलों और उद्योग स्थापना से जुड़ी अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि उद्योगों से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें, जिससे राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिल सके।
राज्य सरकार की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार में निवेश का माहौल मजबूत होगा, नए उद्योग स्थापित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!