Oman Missile Attack 2026: Bihar के कैप्टन आशीष कुमार लापता, 5 साल का बेटा दक्ष पापा के इंतजार में
Oman Missile Attack News | West Champaran Betiah Captain Missing | Iran Israel War Impact on India
अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। ओमान की खाड़ी में खड़े ऑयल टैंकर Skylight (IMO: 9330020) पर 1 मार्च 2026 को हुए मिसाइल हमले में मर्चेंट नेवी के कैप्टन आशीष कुमार लापता हो गए हैं।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और 5 साल का मासूम बेटा दक्ष दरवाजे पर टकटकी लगाए अपने पापा का इंतजार कर रहा है।
खासब तट के पास हुआ हमला, तीन लोग अब भी लापता
जानकारी के अनुसार जहाज ओमान के खासब तट के पास बंकर पर खड़ा था, तभी उस पर मिसाइल हमला हुआ। जहाज पर कुल 20 क्रू मेंबर सवार थे।
17 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है
3 लोग अब भी लापता हैं
लापता लोगों में बिहार के कैप्टन आशीष कुमार भी शामिल
परिवार ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।
22 फरवरी को जॉइन किया था जहाज
कैप्टन आशीष कुमार के छोटे भाई आकाश कुमार ने बताया:
“भैया ने 20 जनवरी 2026 को मर्चेंट नेवी ज्वाइन किया था। पहली पोस्टिंग दुबई में हुई थी। 22 फरवरी को उन्होंने ओमान जाने वाली स्काईलाइट बोट जॉइन की थी। उसी ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ।”
आशीष तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके पिता अशोक कुमार पेशे से वकील हैं, जबकि मां सुनीता देवी गृहिणी हैं।
सांसद ने विदेश मंत्रालय से की बात
बेतिया से बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि वे ओमान प्रशासन और विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से लगातार संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि जहाज में अभी भी आग लगी हुई है, जिस कारण अंदर जाना संभव नहीं हो पा रहा है।
5 साल का दक्ष पूछ रहा – “पापा कब आएंगे?”
कैप्टन आशीष की पत्नी अंशु कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। 5 वर्षीय बेटा दक्ष बार-बार अपने पापा के बारे में पूछ रहा है।
पूरा परिवार सरकार से हाथ जोड़कर अपील कर रहा है कि उनके बेटे को सुरक्षित वापस लाया जाए।
ईरान-इजराइल युद्ध का चौथा दिन, भारत भी प्रभावित
मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच जारी सैन्य संघर्ष का असर वैश्विक स्तर पर दिख रहा है।
तेल की कीमतों में उछाल
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर
समुद्री व्यापार बाधित
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। इस संघर्ष का असर भारत के नागरिकों पर भी पड़ रहा है।
सरकार से परिवार की गुहार
परिवार की एक ही मांग है —
“हमारा बेटा जिस हाल में गया था, उसे उसी हालत में सुरक्षित वापस लाया जाए।”
अब पूरे बेतिया समेत बिहार की नजरें इस खबर पर टिकी हैं। सबकी दुआ है कि कैप्टन आशीष कुमार सुरक्षित मिल जाएं






Total Users : 10071511
Views Today : 1029