Explore

Search

March 12, 2026 1:34 pm

मुख्यमंत्री के प्राथमिक कार्यों में शामिल भवाली –रातीघाट बाईपास का स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री के प्राथमिक कार्यों में शामिल भवाली –रातीघाट बाईपास का स्थलीय निरीक्षण

विक्रम सिंह
भवाली| कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के प्रमुख व प्राथमिक कार्यों में शामिल भवाली –रातीघाट बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रत्नेश कुमार ने सड़क निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक प्रस्तावित 18.2 किलोमीटर बाईपास में से 8 किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है तथा इस हिस्से का डामरीकरण भी हो चुका है।
शेष 10.2 किलोमीटर में पहाड़ कटिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, इस बाईपास को राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा से जोड़ने हेतु प्रस्तावित पुल निर्माण की डीपीआर भी तैयार कर शासन को भेज दी गई है। आयुक्त ने निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने और निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग के निर्माण से कैंचीधाम में लगने वाली जाम की स्थिति से भी निजात मिलने के साथ ही पहाड़ी जिलों को जाने वाले वाहन आसानी से इन मार्ग से होते हुए गुजर सकते हैं।

इस दौरान आयुक्त द्वारा भवाली बायपास को जोड़ने वाले मोटर पुल का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया की मोटर पुल का निर्माण कार्य दो महीने के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इस हेतु तेजी से कार्य किया जा रहा है।

अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कुमाऊँ आयुक्त ने शिव शक्ति धाम, खैरना में दर्शन
आयुक्त खैरना स्थित शिव शक्ति धाम पहुंचे, जहां उन्होंने सोमवारी महाराज गुफा में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयुक्त ने कहा कि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से यह स्थल अत्यंत पवित्र एवं महत्वपूर्ण है। उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त किया कि अधिक से अधिक पर्यटक एवं श्रद्धालु यहां पहुंचे, इसके लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ यहॉ विकसित की जाएँगी।
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने आयुक्त के सम्मुख आपदाओं के दौरान मंदिर को होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने की मांग रखी। इस पर आयुक्त ने सिंचाई विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आयुक्त ने विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे वाहन पार्किंग सहित अन्य निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य तेजी से करते हुए यथा समय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!