79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रसलपुर, सरायरंजन में प्रधानाध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद ने ध्वजारोहण किया।
प्रधानाध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद ने ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन हम सबको याद रखना चाहिए कि की स्वतंत्रता हमें काफी संघर्षों के बाद मिला है जिसे प्राप्त करने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपने परिवार, अपनी सुख-सुविधाओं को त्याग दिया और देश की स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी तथा कितने ही वीर सपूतों ने अपने प्राणों की हंसते-हंसते आहुति दी।आज के दिन हम सबको अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए और उन्हें पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। हमें अपने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए। श्री प्रसाद ने आगे कहा कि स्वतंत्रता हमें अपने देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक होने की भावना के साथ ही हमें अपने देश की सेवा करने, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान करने और इसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी की याद दिलाती है।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मौजे लाल राय, रामसागर राय, पूजा कुमारी, विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार, संजय कुमार मल्लिक, महेश कुमार राम, जितेन्द्र कुमार राय, ललित कुमार, फुलेन्द्र कुमार, असगर अली, प्रमोद कुमार सहनी , प्रियरंजन कुमार,गुड़िया कुमारी, वैदेही कुमारी, कोमल कुमारी, ज्योति कुमारी मौजूद थे।






Total Users : 10071667
Views Today : 78