पटना डीएम ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी, पटना द्वारा श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव (25-27 दिसंबर, 2025) के अवसर पर पटना साहिब में हरिमंदिर साहिब जी, बाल लीला गुरूद्वारा सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर यातायात प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था संधारण का निरीक्षण किया गया। संगतों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए बेहतरीन प्रशासनिक व्यवस्था है। अधिकारियों को उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुचारू यातायात तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से सभी प्रशासनिक व्यवस्था त्रुटिहीन ढंग से सुनिश्चित रखते हुए तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब के प्रबंधन समिति से समन्वय स्थापित कर संगतों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की हर सुविधा का ख्याल रखने का निर्देश दिया गया। आवश्यकता पडने पर 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) एवं डायल 112 पर संपर्क किया जा सकता है।






Total Users : 10068619
Views Today : 1316