Darbhanga Police की कार्रवाई: ड्यूटी से अनुपस्थित दो पुलिसकर्मी निलंबित
दरभंगा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक 04.03.2026) के अनुसार केवटी थाना में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही संख्या 1347 लक्ष्मी कुमारी 03.03.2026 से बिना सूचना अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाई गई हैं।
वहीं, PTC 124 राधेश्याम राम को 02.03.2026 की रात 10:00 बजे से 03.03.2026 की सुबह 8:00 बजे तक ओडी ड्यूटी में लगाया गया था, लेकिन 03.03.2026 की रात 12:30 बजे के बाद वे बिना सूचना ड्यूटी छोड़कर चले गए। पूछने पर उन्होंने लहेरियासराय कपड़ा खरीदने जाने की बात कही, पर 04.03.2026 तक ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए।
केवटी थाना अध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को कर्तव्य से अनुपस्थित रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Author: K k sanjay
Post Views: 290

Total Users : 10174519
Views Today : 2961