Saran Police की तत्परता से फैली अफवाह पर विराम, बच्चा चोरी की खबर निकली निराधार
सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमनिपुर में 03.03.2026 की रात करीब 10:15 बजे बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गई। सूचना मिलते ही डेरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
प्रारंभिक जांच में बच्चा चोरी की बात पूरी तरह अफवाह और निराधार पाई गई। मारपीट में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, परसा भेजा गया है, जहां उसका समुचित उपचार जारी है।
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य है।
सारण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और बिना सत्यापन कानून को अपने हाथ में न लें। किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल जानकारी स्थानीय पुलिस को दें।

Total Users : 10210809
Views Today : 262