Explore

Search

September 20, 2026 9:16 pm

समस्तीपुर में क्षतिग्रस्त कार से चोरी की गई 25.650 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर में क्षतिग्रस्त कार से चोरी की गई 25.650 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

एक बोतल विदेशी शराब और ₹19 हजार नकद भी बरामद

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से चोरी की गई 25.650 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को विश्वंभरपुर एलौथ स्थित डिवाइडर से एक कार के टकराने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कार को जब्त कर थाना लाया। बाद में सूचना मिली कि कार में गांजा लदा हुआ था।

जांच के आधार पर पुलिस ने मनोज कुमार चौधरी, निवासी विश्वंभरपुर एलौथ, के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 25.650 किलो गांजा, 750 एमएल विदेशी शराब की एक बोतल और ₹19,000 नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने मनोज कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद कार का नंबर BR01PQ9016 बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!