बिहार में दोहरी मार! LPG गैस और बिजली संकट से परेशान लोग, 45 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर?
बिहार में दोहरी मार: LPG गैस की देरी और बिजली कटौती से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
Bihar में इन दिनों आम लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है, वहीं दूसरी तरफ बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि एक एलपीजी सिलेंडर आमतौर पर 20 से 25 दिनों में खत्म हो जाता है, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की आपूर्ति के लिए लगभग 45 दिनों का अंतराल बताया जा रहा है। जबकि शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिन बताई जा रही है। ऐसे में ग्रामीण परिवारों के सामने भोजन बनाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, क्योंकि अब अधिकांश घरों में पारंपरिक जलावन की सुविधा भी पहले जैसी उपलब्ध नहीं है।
इसी बीच बढ़ती गर्मी के साथ बिजली आपूर्ति भी बाधित होने लगी है। कई जगहों पर बार-बार बिजली कटौती की शिकायत सामने आ रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हालांकि सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण की समयावधि को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर गैस की कमी नहीं है तो फिर डेढ़ महीने का अंतराल क्यों तय किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गैस और बिजली दोनों की समस्या का समाधान जल्द होना चाहिए, ताकि गर्मी के मौसम में आम लोगों को राहत मिल सके।






Total Users : 10073244
Views Today : 1968