Explore

Search

March 3, 2026 9:34 am

गांधी मैदान थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 13 बाइक बरामद, कुल 6 आरोपी गिरफ्तार

गांधी मैदान थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 13 बाइक बरामद, कुल 6 आरोपी गिरफ्तार

पटना।
गांधी मैदान थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की सूचना मिलने पर पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 नवंबर 2025 को मोटरसाइकिल चोरी की एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया।

इसके बाद पुलिस द्वारा लगातार छापामारी करते हुए चोरी के इस गिरोह के 5 और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कुल 13 मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना सुश्री दीक्षा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, तकनीकी सहायता और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शहर में चल रही चोरी की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा चोरी के अन्य संभावित मामलों की भी जांच की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!