Explore

Search

March 15, 2026 2:33 pm

अगरौल में काली पूजा की तैयारी जोर-शोर से जारी

अगरौल में काली पूजा की तैयारी जोर-शोर से जारी

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत अगरौल ग्राम में अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां काली की पूजा-अर्चना और मेला आयोजन की तैयारी बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ की जा रही है।

स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि मां काली की सच्चे मन से पूजा करने और मन्नत मांगने वालों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस वर्ष मेला में वृंदावन की प्रसिद्ध कथा वाचिका दीदी दिव्यांशु द्वारा राम कथा का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही बच्चों और ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले, नाट्य कला प्रदर्शन, और पारंपरिक अल्लाह-रूदल नाच का भी आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 18 अक्टूबर से कलश शोभायात्रा और राम कथा के साथ किया जाएगा।मौके पर पुलिस मीत्र सह पूजा समिति के सचिव शशि भूषण झा ,शिक्षक दिनेश सिंह ज्ञानेश्वर झा रंजीत सिंह मनोज साहू के अलावे अन्य कई लोग उपस्थित थे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!